Site icon Yashbharat.com

सीबीएसई ने कहा 10वीं बोर्ड परीक्षा के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में नहीं होगी कटौती

01 02 2021 cbse 21326900 164847288

CBSE 10th board exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में कटौती से संबंधित खबर को गलत बताया है। बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने कहा कि इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कक्षा दस के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 27 मई को आयोजित होनी है।

ऐसी खबर आई थी कि बोर्ड ने इस विषय के सैद्धांतिक पाठ्यक्रम में पांच अध्याय हटा दिए हैं। सीबीएसई ने बीते दिनों 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की है। इसके मुताबिक, कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू होंगी और 10 जून को समाप्त हो जाएंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 30 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं। ये परीक्षाओं ऑफलाइन मोड में होंगी। हालांकि कोरोना की नई लहर के बीच आशंका जताई जा रही है कि बोर्ड ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करवा पाएगा या नहीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना महामारी के कारण इस सत्र में स्कूल काफी कम दिन चले हैं। अधिकांश छात्रों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है।

Exit mobile version