सीहोर। गुरुवार को सुबह 10 बजे से शहर में बारिश शुरू हुई तो सब कुछ सामान्य था, लोग हल्की फुहारों के बीच बारिश का आनंद रहे थे।
धीरे-धीरे बारिश तेज हुई। 10.45 बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पानी की निकासी नहीं होने से सड़कें लबालब हो गई। आधे घंटे बाद 11.15 बजे कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे तक मैन रोड़ पर घुटनों तक पानी भर गया। इसके बाद हर क्षेत्र से जलभराव की खबरें आने लगी। दुकानों, मकानों, सरकारी स्कूलों में दो-दो फीट पानी भर गया। वहीं सड़कों पर तीन से चार फीट पानी जमा हो गया। सीवन और सीटू नाले उफान पर आ गए। 11.30 बजे मंडी क्षेत्र को सीटी से जोड़ने वाले सभी तीनों अंडर ब्रिजों में पानी भरने से मंडी क्षेत्र का सिटी से संपर्क टूट गया।
एसडीएम राजकुमार खत्री नपा अमले के साथ जेसीबी से पानी निकासी कराने लगे। दोपहर करीब 1.30 बजे गणेश मंदिर की पीछे बिजौरी रोड पर रपटे पर पानी के तेज बहाव में एक बाइक चालक बह गया। एक बजे पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी बीच शहर में जलभराव से आक्रोशित लोग पहले नपा कार्यालय पहुंचे और बाद कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़ को अवगत कराया। इसके बाद दोपहर करीब 2.45 बजे बारिश का दौर थम गया। यह सब चार घंटे तक हुई मानसून की पहली जोरदार बारिश के दौरान हुआ।
जोरदार बारिश के चलते शहर की आर्थिक धुरी गल्ला मंडी का संपर्क सिटी से टूट गया। रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण चलने के कारण मंडी क्षेत्र और शहर में आवागमन के लिए यातायात की व्यवस्था तीन अंडर ब्रिज से की गई है, लेकिन उनमें में पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके चलते तेज बारिश में सभी अंडर ब्रजों में चार से छह फीट तक पानी भर गया था। बारिश के लगातार जारी रहने के कारण अंडर ब्रिज से वाहन निकालना खतरे से खाली नहीं था, लेकिन अनेक वाहन चालक जान की परवाह किए बगैर से वाहन निकालते देखे गए। अनेक लोग बारिश के रूकने और पुलिया का जलस्तर नीचे आने का इंतजार करते रहे। करीब छह घंटे तक इसी तरह के हालत रहे।
सुबह 9 बजे से दोपहर तक चार इंच बारिश रिकार्ड
गुरुवार को सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक चार घंटे जोरदार बारिश हुई। इस दौरान चार इंच यानी करीब 100 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसके पहले गुरुवार सुबह तक सीहोर तहसील में दस एमएम, श्यामपुर में 13 एमएम, आष्टा में चार एमएम, इछावर में 111 एमएम, नसरुल्लागंज में 33 एमएम, बुदनी में 18 एमएम, रेहटी में 28 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। जिले की विभिन्न तहसीलों में गुरुवार दोपहर तक सीहोर में 262.2 एमएम करीब साढ़े दस इंच, श्यामपुर में 179 एमएम सात इंच, आष्टा 133 एमएम साढ़े पांच इंच, जावर 210 एमएम साढ़े आठ इंच, इछावर 200 एमएम आठ इंच, नसरुल्लांज 126 एमएम पांच इंच, बुदनी 164 एमएम साढ़े छह इंच और रेहटी 215 एमएम साढ़े आठ इंच बारिश रिकार्ड की जा चुकी थी। जिले में अब तक करीब आठ इंच औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है।
रपट से बाइक सहित युवक बहा, आधा घंटे बाद सुरक्षित निकाला
गणेश मंदिर के पीछे सीवन नदी में मिलने वाले एक नाले के रपटे पर पानी का तेज बहाव होने के कारण रपटा पार करने के दौरान श्रीराम कॉलोनी निवासी पवन बाइक सहित बह गया। कुछ दूर जाकर वह झड़ियों में छिड़ गया। इसके बाद खेत में तार फेंसिंग के लिए लगाए गए खम्बे को पकड़ कर बैठ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी मंडी अरूणा सिंह के मार्गदर्शन में आरक्षक महेंद्र, आरक्षक रामबाबू, आरक्षक राधेश्याम और गणेश मंदिर पर तैनात एसएएफ गार्ड एवं स्थानीय लोगों की मदद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाइक पानी की गहराई में जाने के कारण अभी निकल नहीं पाई हैं। नाले के दोनों तरफ बैरीकेटिंग कराई गई हैं । पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने उक्त सराहनीय कार्य में करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
कई घरों में भरा पानी, गृहस्थी सहित अन्य सामान भीगा
जोरदार बारिश के चलते शहर के अनेक घरों में पानी भर गया। मजिस्द मोहल्ले के करीब 30 से 35 घरों में एक से दो फीट तक पानी भरने से लोगों का सामान खराब हो गया। इमरान अली, शादाब खां, रईस खां, लाल मियां ने बताया कि कॉलोनी के सभी घरों में पानी भर गया। वार्ड 17 की मंदिर वाली गली, रानी मोहल्ला, मछली पुल, नेहरू कॉलोनी बिजौरी, मंडी वर्कशाप, फूटी बावड़ी, श्रीराम कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी में पानी भरा गया।
तेज बारिश का अनुमान
आने वाले 24 घंटे तेज बारिश होने का अनुमान। जिले में पूरी तरह से मानसून सक्रिय हो गया। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होगी – डॉ. एसएस तोमर, मौसम वैज्ञानिक
-
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार -
गणेश उत्सव की धूम: विसर्जन से पहले पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,गणेश चौक के पारंपरिक मेले में शनिवार रात हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर के पंडालों में देर रात तक दर्शन का सिलसिला -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा -
अवैध नल कनेक्शनों पर सख्ती, सर्वे कर वैधीकरण एवं विच्छेदन की कार्रवाई के निगमायुक्त ने दिए निर्देश -
गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
