Site icon Yashbharat.com

सिलवानी में ट्राला और बाइक की टक्कर से तीन की दर्दनाक मौत

images 25

सिलवानी। यहां ट्राला और बाइक की टक्कर से तीन युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

तहसील सिलवानी के थाना बम्होरी के अंतर्गत ट्राला और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार राहुल राजपूत पिता रघुवीर सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरी खूबचंद तहसील बरेली एवं वीरेंद्र राजपूत पिता चंदन सिंह राजपूत निवासी सेमरी खूबचंद उम्र 30 वर्ष शुभम राजपूत पिता मेघराज राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी महुआ खेड़ा तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर अपनी बाइक से बरेली से देवगांव की ओर जा रहे थे, तभी बम्होरी देवगांव रोड पर ग्राम सीतापार के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर थाना प्रभारी माया सिंह घटनास्थल पर पहुंची एवं ट्रक को जप्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी पहुंचाया गया।

Exit mobile version