Site icon Yashbharat.com

सिंधिया ने उमा भारती को बताया ‘नवरत्न’, कहा- मैं उनका प्रशंसक हूं

Jyotiraditya Scindia

भोपाल। विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति धीरे-धीरे रंग लेती नजर आ रही है. इसी क्रम में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के मुखियाज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की जमकर तारीफ़ की. सिंधिया ने कहा कि लोधी समाज में जितने भी नवरत्न है उन सबका मैं प्रशंसक हूं, उनमें एक उमा भारती जी भी हैं.

दरअसल, लोधी महाकुंभ में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे. महाकुंभ के मंच से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उमा भारती की जमकर तारीफ की. सिंधिया ने कहा कि लोधी समाज में जितने भी नवरत्न है उन सबका मैं प्रशंसक हूं. उनमें एक उमा भारती जी है. उमा भारती से मेरे परिवार का पुराना नाता रहा है.

राजधानी के टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित लोधी महाकुंभ में सिंधिया ने कहा कि उमा भारती से हमारे परिवार का पुराना नाता रहा है. वे मेरी दादी के करीब रही हैं. उमा भारती को बनाने में सिंधिया परिवार का भी योगदान रहा है. लोधी समाज में मैं उमा भारती का ही प्रशंसक हूं. राजनीति में आज कटुता आ गई है.  उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उमा भारती को ही उठाकर बाहर कर दिया. लोधी समाज को केंद्र और राज्य में भी जगह नहीं दी गई. लोधी समाज के आप सभी लोग इस अपमान को कभी मत भूंलना.

सिंधिया ने लोधी महाकुंभ में सीएम शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा. सिंधिया ने कहा सीएम की कथनी और करनी में फर्क है, वे जो कहते है वो पूरा ही नहीं करते है. मेरा मानना है कि प्राण जाए पर वचन ना जाएं. ये चुनाव सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस का नहीं है बल्कि चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है.

Exit mobile version