उमा भारती का बड़ा निर्णय; बोलीं-मुझे लग रहा है, शायद सबसे अब मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं, अब गांव में रहूंगी

01 11 2017 umabharti2

Uma Bharti पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बड़ा निर्णय लिया है। वे अब भोपाल में नहीं रहेंगी। उन्होंने आज कहा कि मैं यहां समर्थकों से अंतिम बार मिल रही हूं। यह मेरी आपसे अंतिम विदाई है। 17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में रहूंगी। इसके बाद अपने गांव में रहूंगी। मुझे लग रहा है, शायद सबसे अब मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं।

यह भावुक बातें रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने भोपाल स्थित आवास पर समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। उमा भारती ने उनका साथ देने वालों को बुलाकर सम्मान भी किया। यह भी कहा कि किसी एक के प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा। रामराज्य लाना है तो सबको साथ आना होगा।

राम मंदिर के आमंत्रण को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार करने पर उमा ने कहा कि कांग्रेस ने अशोभनीय कृत्य किया है। राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पाक अधिकृत कश्मीर या फिर अयोध्या से यात्रा शुरू करनी चाहिए। इमरजेंसी लगाने वालों ने अन्याय जनता के साथ किया था।

इसे भी पढ़ें-  Flydubai Mid-Air Attack: फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने सुनाई हवा में हमले की खौफनाक आपबीती, इजरायल देगा नागरिक वीरता सम्मान