Site icon Yashbharat.com

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के बीच है जबरदस्त बॉन्डिंग, साथ में करती दिखीं वर्कआउट

20210421 091327

 

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की तुलना हमेशा उनकी फिल्मों की वजह से होती रही है लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अली खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों साथ में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। दोनों को अक्सर मुंबई में जिम के बाहर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया जाता है। सारा के इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल के किनारे हैं और वर्कआउट कर रही हैं। उनके साथ उनकी ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी हैं। जो दोनों पर निगरानी रखे हुए हैं।

सारा और जान्हवी साथ में कई तरह की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराती भी हैं। सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इसी तरह आपको गोल्डन ग्लो मिलेगा।‘ ये वीडियो कहां बनाया गया है उन्होंने ये नहीं बताया है।

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं सारा
सारा पिछले कुछ समय से लगातार छुट्टियां मना रही हैं। गोवा, गुलमर्ग के बाद अभी वो मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मुंबई में लॉकडाउन के एलान के साथ सारा अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव रवाना हो गई हैं।

सारा की आने वाली फिल्में
सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी। निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष की मुख्य भूमिका है। सारा पिछली बार वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’ में दिखी थीं। फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।

Exit mobile version