Site icon Yashbharat.com

सागर में भीषण सड़क हादसा:9 की मौत, 4 घायल

sagar accident 20181121 13616 21 11 2018 m

सागर। सागर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों के मरने की सूचना है। ट्रक और कार के बीच ये टक्कर हुई है। दुर्घटना में 4 लोगों के घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मालथौन इलाके में एनएच 26 पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार ललितपुर से सहारनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मालथौन इलाके में कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। फिलहाल इन घायलों को सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version