Site icon Yashbharat.com

सागर में अब सप्ताह में 2 दिन रहेगा टोटल लॉकडाउन

सागर ( आशीष शुक्ला )। संभागीय मुख्यालय सागर में अब सप्ताह में 2 दिन टोटल लॉक डाउन रहेगा।

यह निर्णय कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब शनिवार और रविवार को सागर शहर के अंतर्गत नगर निगम, केंट और मकरोनिया उपनगर क्षेत्रों में तथा रविवार को पूरे जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा।

इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण व्यापार- व्यवसाय बंद रहेगा तथा लोगों का अपने घरों से निकलना भी प्रतिबंधित रहेगा।

Exit mobile version