Sunday, May 24, 2026
Latest:
katni

सांसद ने की पहल निवर्तमान महापौर ने उठाया बीड़ा, घर पहुंचे कटनी के सैकड़ों छात्र

IMG 20200511 WA0001

कटनी/इंदौर। पिछले करीब 2 माह से कटनी जिले के तीन सौ से भी अधिक छात्र दूसरे शहरों में फंसे थे। घर वालों का पल-पल कटना मुश्किल हो रहा था। लॉक डाउन तथा कोरोना के संकट के बीच उम्मीद की किरण बन कर आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उनकी पहल को पूरी जिम्मेदारी से निभाया कटनी के निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव ने। इन छात्रों की विभिन्न शहरों से घर वापसी शुरू हो गई है। छात्र एवं उनके परिजन काफी खुश हैं तथा मुक्त कंठ से सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं शशांक श्रीवास्तव का ह्रदय से आभार प्रगट कर रहे हैं।
bjp katni suhas bhagat maha

ऐसे करीब 3 सौ विद्यार्थियों को लेकर शहरों से बसें निकल चुकीं हैं। बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग तथा सुरक्षात्मक उपायों का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। इन छात्रों का मेडिकल चेकप होगा फिर उन्हें घर पर क्वारन्टीन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष , सांसद विष्णु दत्त शर्मा के अपने संसदीय क्षेत्र के इंदौर व भोपाल में फंसे हुए छात्र, छात्राएं व अन्य नागरिकों को वापस अपने गृह नगर भेजने के स्तुत्य कार्य को सम्बन्धितों के परिवारजनों एवम भाजपा के सभी कार्यकर्ता की ओर से आभार परिजनों ने जताया है। कटनी के निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव का इस विपदा की घड़ी में समन्वयक भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रशासन व प्रभावित परिवारों के बीच उनके वर्तमान घर के पते, गन्तव्य पर जाने की व्यवस्था, स्क्रीनिंग, भोजन, सुरक्षित वाहन व्यवस्था आदि को सफल सुचारू रूप से क्रियान्वित किया गया।

कटनी, पन्ना, उमरिया, बरही आदि नगरों से नागरिकों का स्व गृह प्रवास निरन्तर जारी है। जिला भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग समन्वय के लिए जन जन द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के अपने सामाजिक दयित्वों का लगातार निर्वहन कर संकट की इस घड़ी में मानवता के साथ खड़ी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम