अजब गजबमध्यप्रदेश
सलामतपुर के पेड़ भी हैं वीवीआईपी, सुरक्षाकर्मी भी रहते हैं तैनात

भोपाल। वीआईपी लोगों की सुरक्षा के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन भोपाल के पास सलामतपुर में पहाड़ी एक वीवीआईपी पेड़ बेहद चर्चित है। इस पेड़ को वीवीआईपी का दर्जा मिलने का खास कारण है। आलम ये है कि इस पेड़ की सुरक्षा में पूरे समय सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और इसकी सुरक्षा पर 12 से 13 लाख रुपए खर्च होते हैं।









