प्रदेश में 2 हजार अंग्रेजी के शिक्षक हैं, ऐसे में 1565 स्कूलों में शिक्षक नहीं होने के कारण अभी तक इस योजना पर अमल नहीं हो पाया। शासन को पहले अंग्रेजी शिक्षकों की व्यवस्था करनी थी, इसके बाद स्कूल खोलने थे। अब आनन-फानन में शासन की ओर से अंग्रेजी के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए ब्रिटीश काउंसिल की ओर से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश के 204 अंग्रेजी के शिक्षकों का चयन मास्टर ट्रेनर के तौर पर किया गया है। ट्रेनिंग के बाद ये मास्टर ट्रेनर महीने में एक बार संकुल केंद्र पर चर्चा करेंगे।
चयन के लिए होगी परीक्षा
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से भी गुजरना होगा। इसमें परखा जाएगा कि शिक्षक अंग्रेजी धारा प्रवाह बोल पाता है कि नहीं। साथ ही उनकी ब्रिटीश काउंसिल की ओर से चार साल तक ट्रेनिंग भी होगी।
नहीं की गई शिक्षकों की भर्ती
प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का प्लान तो तैयार हो गया, लेकिन न तो इंफ्रास्ट्रक्चर और न ही शिक्षकों की भर्ती पर ध्यान दिया गया। हालांकि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पांच स्कूल खोले गए। टीटी नगर स्थित सम्राट मिडिल स्कूल को चुना गया। जहां पर स्कूल परिसर में ही एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की शुरुआत की गई। लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण अब इन स्कूलों में भी यह प्रयोग सफल नहीं लग रहा है।
सरकारी स्कूलों में घटे बच्चे
प्रदेश में लगातार निजी स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग की जा रही है। पिछले कुछ सालों में साल-दर-साल लगभग 3 से 4 लाख से अधिक नामांकन दर में गिरावट आई है। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग हरकत में आया। अगे उम्मीद की जा रही है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलने से सरकारी स्कूलों में नामांकन दर बढ़ेगा।
30 हजार शिक्षकों के पद खाली
प्रदेश में 1 लाख 42 हजार 512 प्राथमिक व माध्यमिक सरकारी स्कूल हैं। इनमें 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं, जबकि 2 लाख 86 हजार शिक्षक तो हैं, लेकिन वे शिक्षण कार्य छोड़कर अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने ही नहीं आते।
प्रयोग सफल नहीं हुआ
– हर ब्लॉक में 5 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के खोले जाने थे। कुछ जगहों पर खोले भी गए, लेकिन अंग्रेजी के शिक्षक नहीं मिलने के कारण यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। अब फिर से अंग्रेजी शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का काम शुरू हो रहा है – दीपक जोशी, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री
-
9-10 अक्टूबर को माधवनगर में होगा हरेमाधव वर्सी महोत्सव देशभर से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, शोभायात्रा, सत्संग-कीर्तन व भंडारे का आयोजन -
कन्या महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत’ पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संदेश को छात्राओं ने रचनात्मक अंदाज में किया प्रस्तुत -
जादू का सूट’ ने हास्य-व्यंग्य के जरिए छोड़ी प्रभावी छाप संप्रेषणा नाट्य मंच की प्रस्तुति में सत्ता, चापलूसी और अंधानुकरण पर किया व्यंग्य -
प्रियंका अनिल गुप्ता बनीं खरे केशरवानी समाज की महिला प्रादेशिक अध्यक्ष,समाजजनों ने दी बधाई, प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद -
जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन एवं बकाया वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त सख्त,चलाए घर-घर दस्तक अभियान,शिविरों को करें सक्रिय: निगमायुक्त -
स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर निगम की सख्ती,गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर लगाया 5,100 रुपये का जुर्माना -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही,दो व्यवसायियों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना, पांच दुकानदारों की सामग्री जब्त, दी गई सख्त चेतावनी -
किराना व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने जताई चिंता -
शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित -
5 किमी के 1500 रुपए वसूले, धमकाकर सवारियों को रास्ते में उतारा,मुड़वारा स्टेशन से ऑटो में बैठाया, रपटा पेट्रोल पंप के पास चालक ने की जबरन वसूली -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य सेमिनार में छात्राओं एवं अभिभावकों से सीधा संवाद,स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ देवजी पाटिल ने पोषण एवं जनस्वास्थ्य पर दिया मार्गदर्शन,स्वास्थ्य सेमिनार में जनप्रतिनिधियों,सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल -
11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले में पुलिस की कार्रवाई, विजय भैरवानी से पूछताछ की चर्चा, जबलपुर में विशेष पुलिस टीम ने पकड़ा -
त्योहारों को लेकर कटनी पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने का संदेश -
11वें आयुर्वेद दिवस पर कटनी में कल लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मुफ्त जांच और दवाइयों का मिलेगा लाभ -
त्योहारों से पहले कटनी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 334 आदतन एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच, हॉटस्पॉट व संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी -
23 सितंबर को ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे किराना व्यापारी प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों से एकजुटता की अपील -
मेरे सपनों का भारत’ पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा -
पर्युषण पर्व : उत्तम तप का अर्थ इच्छाओं पर संयम और आत्मशुद्धि पर्युषण पर्व पर उत्तम तप की महिमा
