भोपाल : मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले छिड़ चुके पोस्टर और बयानों के वार के बाद अब बारी वीडियो वार की है. कांग्रेस अब बीजेपी सरकार के दावों की पोल वीडियो के जरिए खोलने की तैयारी में है। जहां से होकर सीएम शिवराज की यात्रा गुजर रही है। वहां पर शार्ट फिल्म दिखाई जा रही है।

बीजेपी से दो कदम आगे बढ़ते हुए कांग्रेस ने इसके लिए आंकड़े और गांव-शहरों से वीडियों जुटाने का काम तेज कर दिया है। शिवराज सरकार की जनआशीर्वाद यात्रा का जवाब अब कांग्रेस वीडियो के जरिए देने काम करेगी। एक महीने पहले कांग्रेस की बनाई पोल खोल अभियान समिति ने उन जिलों में विकास की हकीकत जुटाने का काम तेज कर दिया है, जहां से होकर सीएम शिवराज की यात्रा गुजर रही है।
