Site icon Yashbharat.com

सरकार किसानों को उपज का डेढ़गुना मूल्य देने वचनबद्ध-श्री शुक्ल

yashbharat mono

जबलपुर । जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आज अपरान्ह राज्य मंत्री वित्त मंत्रालय, भारत शासन श्री शिव प्रताप शुक्ल का सपत्नीक आगमन हुआ।

     श्री शुक्ल केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ल ने जनेकृविवि में किया पीड़कनाषी अवषेष परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण

उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा वित्त पोषित, 8 करोड़ 37 लाख की लागत से शुरू नवर्निमित पीड़कनाशी अवशेष परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण एवं जैव उर्वरक उत्पादन केन्द्र का भ्रमण, औषधीय एवं सगंध पौधों के उद्यान का निरीक्षण व बीज प्रौद्योगिकी केन्द्र का अवलोकन किया।

श्री शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय सभागार में आयेाजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि भारत सरकार किसानों को उपज का डेढ़गुना मूल्य देने वचनबद्ध है। सरकार ने 35 करोड़ जनधन खाते खुलवाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के लिये 5 हजार रूपये का प्रावधान रखा है।

देश के 1 हजार छात्रों का चयन कर देश-विदेश में उनकी सम्पूर्ण शिक्षा-दीक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर जनेकृविवि के आर्थिक संकट को दूर करने का रास्ता निकाल लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे मॉं नर्मदा के कल-कल स्वरूप का दर्शन कर और कृषि वैज्ञानिकों के बीच आकर कृतार्थ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने डॉं. (श्रीमति) अल्पना सिंह और डॉं. (श्रीमति) कीर्ती तन्तुवाय की पुस्तक फांडामेंटनल आफ प्लांट बायोकेमेस्ट्री एंड बायोटेक्नालॉजी का विमोचन किया। अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर प्रकाश ड़ालते हुये कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र की तरक्की में कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे वैज्ञानिकों ने 26 फसलों की 270 प्रजातियां विकसित कीं हैं। गत 15 वर्षो से लगातार प्रजनक बीजोत्पादन और 10 विभिन्न फसलों में भी हम देश में अव्वल है। मप्र का गेहॅुं निर्यात हेतु पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से कहीं उत्तम है। इसमें 8 के मुकाबले 12 प्रतिशत प्रोटीन होता है। साढ़े दस लाख किसानों से हम सीधे जुड़े हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि कृषि का लगातार घटता रकबा देश के समक्ष बड़ी चुनौती है। कृषि प्रधान भारत की तरक्की कृषि क्षेत्र में ही निहित है। प्रमुख अतिथि पूर्व महाधिवक्ता मप्र शासन श्री रविनन्दन सिंह ने कहा जनेकृविवि को देश में प्रथम स्थान दिलाने में सामूहिक प्रयास करना होंगे। इस दौरान श्री सुशील तिवारी विधायक पनागर, श्री अशोक रोहाणी विधायक केन्टोमेंट मंचासीन थे। पूर्व में सरस्वती वंदना-दीप प्रज्जवलन के उपरान्त कुलपति डॉं. बिसेन ने शाल, श्रीफल और प्रतीकचिन्ह से अतिथियों को अभिनंदित किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, संचालक अनुसंधान सेवाएं एवं शिक्षण डॉं. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवाएं व अधिष्ठाता डॉं. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि अभि. महा. डॉं. आर.के. नेमा, कार्यपालन यंत्री इंजी. पी.के. सिंह, विभागाध्यक्ष डॉं. बी. सच्चिदानंद, कलेक्टर श्री महेशचन्द चौधरी, पुलिस अधीक्षक शशिकान्त शुक्ला, भवन निर्माता अतुल खरे, अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉं. अमित शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉं. धीरेन्द्र खरे ने किया। उल्लेखनीय  है कि इस प्रयोगशाला भवन का निर्माण कांट्रेक्टर अतुल खरे ने किया है।

Exit mobile version