समदड़िया मॉल के किचन में भड़की आग, मची भगदड़

जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित समदड़िया मॉल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब मॉल स्थित रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग भड़क गई । आग भड़कने के चलते मॉल में चारों ओर धुआं छा गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते मॉल मे खरीदारी करने आए लोगों में भगदड़ की स्थिति मच गई। मॉल कर्मचारियों द्वारा तत्परता के साथ आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद लोगों में चैन की सांस ली। मॉल प्रबंधकों द्वारा आग लगने से किसी भी प्रकार की हानि ना होना बताया जा रहा है।

Exit mobile version