सगाई के लिए जा रहे थे, मेटाडोर पलटी, 50 घायल
कटनी। हरदुआ से बिजौरी गांव सगाई के लिए जा रही एक मेटाडोर पलटने से इसमे एक ही समाज के 50 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरदुआ निवासी गोंटिया के पुत्र महेश का विवाह बिजौरी में तय हुआ था।

विवाह की रश्म ओली डालने लड़का पक्ष बिजौरी जा रहा था तभी हरदुआ से थोड़ा आगे मेटाडोर का चका निकल गया इसी बीच एक दोपहिया वाहन चालक भी सामने आ गया जिसको बचाने के चक्कर मे मेटाडोर पलट गई।
मेटाडोर में सवार सभी लोग घायल हुए जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

