Site icon Yashbharat.com

संवेदनशील दिवस पर भी घमापुर पुलिस दिखी निष्क्रिय

IMG 20181206 212955

जबलपुर। अयोध्या बाबरी ढांचे के विध्वंस की बरसी होने के चलते गुरूवार को एक तरफ जहां पुलिस की शहर के चप्पे चप्प्ेा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही । वही दूसरी ओर घमापुर थाने में सुरक्षा व्यवस्था नदारत दिखी थाना क्षेत्र के अन्य चौराहों की बात तो दूर थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित कांचघर चौराहे में रात साढ़े नौ बजे पुलिसकर्मी नदारत दिखे चौराहे में स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया था रात आठ बजे शुरू हुई महाआरती के समय तो पुलिसकर्मी मौजूद रहे।मगर आरती कार्यक्रम खत्म होते ही जैसे उनकी जिम्मेदारी भी खत्म हो गयी। गाहे बगाहे घूमफिरकर डायल 100 बीच बीच में आ जाया करती थी बाकी समय पूर्व विधानसभा क्षेत्र का ये अतिसंवेदनशील चौराहे में पुलिस गायब रही।ऐसी स्थिति में अगर किसी प्रकार की अराजक स्थिति उत्पन्न होती तो पुलिस की नामौजूदगी के चलते स्थिति गंभीर हो सकती थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हुए विवाद के बाद कल बाबरी ढांचा ढहाने की बरसी थी जिससे एसपी अमित सिंह ने सभी थानाक्षेत्रों को अतिसर्तकता बरतने का आदेश दिया था। शहर के अन्य चौराहों पर तो पुलिस मुस्तैद दिखाई दी लेकिन घमापुर क्षेत्र में पुलिस निष्क्रिय दिखी।

Exit mobile version