श्रीनगर हाईवे पर सड़क दुर्घटना-अमरनाथ जा रहे ग्वालियर के 3 लोग घायल

ग्वालियर। अमरनाथ यात्रा जत्थे में शामिल ग्वालियर के तीन लोग जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों के नाम मंजू साहू (46) साल पत्नी खेम राज साहू, खेम राज साहू (47 ) पुत्र प्रभु दयाल और पूजा साहू (23) पुत्री खेम राज साहू सभी निवासी दबराह हैं। हादसे मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुल 13 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जिस वाहन में श्रद्धालु सवार थे, वो हाईवे पर एक खड़े ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन घायलों को अधिक चोटें आई, उनके समेत सभी घायलों का उपचार ऊधमपुर जिला अस्पताल में जारी है। हादसा वाहन चालक की लापरवाही से हुआ है, और वह घटना के बाद से फरार है।

जम्मू से अमरनाथ के लिए निकले जत्थे को रवाना किया गया। बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले जत्थे में शामिल टेंपो ट्रेवलर वाहन नंबर जेके14-बी7250 सुबह पौने पांच बजे के करीब ऊधमपुर हाईवे बाईपास मार्ग से गुजर रहा था। जहां बिरमा नदी पर बने पुल पर वाहन चालक को सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर पीबी10ई-एस3186 का अंदाजा नहीं रहा। ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की क्यूआरटी मौके पर पहुंची। त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए घायलों की मदद कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। कुछ ही देर में डीएसपी मुख्यालय कुलबीर हांडा, भी टीम सहित पहुंच गए। वह खुद भी राहत और बचाव अभियान में शामिल होकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को क्यूआरटी के लिए लगाई गई मेटाडोर से अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने घायलों का फौरन उपचार किया। घायलों से तीन की गंभीर हालत देखते हुए उनको सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से फरार वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हादसे में घायल बाकी लोगों के नाम

Exit mobile version