श्योपुर। समर्थन मूल्य पर चना बेचने वाले 600 से ज्यादा किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। किसान कभी खरीदी करने वाले सोसायटी के चक्कर काट रहे हैं तो कभी बैंक के। गौरतलब है कि, समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी 15 अप्रैल से लेकर 9 जून तक हुई थी। इस दौरान श्योपुर में 9 हजार 542 किसानों ने सरकार को 28 हजार 759 मीट्रिक टन चना बेचा है। श्योपुर के किसानों ने सरकार को 126 करोड़ रुपए का चना बेचा है।
समर्थन मूल्य खरीदी के नियमानुसार चना बिकने के 7 दिन के भीतर में पूरा भुगतान संबंधित किसान के खाते में जमा करा दिया जाएगा। चने की खरीदी 9 जून को खत्म हो गई। यानी खरीदी बंद हुए 17 दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी 600 से ज्यादा किसानों के 27 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान नहीं हो सका है। कई किसान तो ऐसे हैं जिनको एक महीने बाद भी भुगतान नहीं मिला है।
बड़े किसानों की बड़ी फजीहत
बड़े किसान जिनके पास जमीन ज्यादा है और उनके खेतों में चने की फसल भी बंपर हुई है ऐसे, किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचकर पछता रहे हैं। क्याेंकि, समर्थन मूल्य के तहत एक किसान से अधिकतम 160 क्विंटल चना ही खरीदा गया है। इस नियम का कई किसानों को पता ही नहीं था।
इस कारण किसानों का लाखों का भुगतान अटक गया है। उदाहरण ऐसे समझिए कि, तुलसेफ गांव के रामस्वरूप मीणा ने समर्थन मूल्य पर 225 क्विंटल चना सरकार को बेचा था। इसमें से सिर्फ 160 क्विंटल चने का भुगतान ही स्वीकृति हुआ है। बाकी के 65 क्विंटल चने का पैसा नहीं मिल रहा है उनका चना गोदामों में रखा गया है। यह चना अभी भी खरीद केंद्रों पर रखा है और पैसा मांगने पर किसान से कहा जा रहा है अपना 65 क्विंटल चना केन्द्र से उठाकर ले जाओ।
आधे चने का भुगतान मिला, आधे का अटका
खरीदी के अंतिम दिनों में सरकार को चना बेचने वाले किसानों को ऐसी-ऐसी मुसीबतें झेलनी पड़ रही है जिनका निराकरण बड़े अफसर भी नहीं कर पा रहे। सिरसौद गांव के किसान हीरालाल पुत्र भैरूलाल मीणा ने बड़ौदा खरीद केंद्र पर 30 मई को 40 क्विंटल चना बेचा इसके बाद 2 जून को भी 40 क्विंटल चना बेचा था।
यानी कुल 80 क्विंटल चना बेचा,लेकिन उसके खाते में 30 मई को बेचे 40 क्विंटल का पैसा आया। 2 जून के चने का पैसा अब तक खाते में नहीं आया। जब किसान हीरालाल अपनी शिकायत लेकर पहुंचा तो सोसायटी के कर्ताधर्ताओं ने कह दिया कि एक बार में चना बेचना था। दूसरी बार में ऑनलाइन फीड नहीं हुआ इसलिए अपना 40 क्विंटल चना वापस ले जाओ।
फैक्ट फाइल
-9542 किसानों ने समर्थन मूल्य पर चना बेचा है।
-28 हजार 759 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई है।
-01 अरब 26 करोड़ 54 लाख 22 हजार रुपए का भुगतान किसानों को होना है।
-98 करोड़ 95 लाख 57 हजार रुपए का भुगतान किसानों को दिया जा चुका है।
-करीब 27 करोड़ रुपए किसानों को भुगतान होना है।
सीएम तक पहुंची यह शिकायत
सरकार को चना बेचकर संकट में आए किसानों की पीड़ा मुख्यमंत्री के कानों तक जा पहुंची है। सोमवार को किसान मोर्चा द्वारा भोपाल में किसान चौपाल आयोजित हुई। इसमें किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री को किसानों के 27 करोड़ रुपए का भुगतान न होने और 160 क्विंटल से ज्यादा चना बेचने वाले किसानों के भुगतान की समस्या बताई। श्री मीणा ने बताया कि, सीएम ने इस समस्या को जल्द हल करने का भरोसा दिया है।
इनका कहना है
25 मई को 40 क्विंटल चना बेचा था। 27 तारीख को चने के भुगतान की स्वीकृति मिल गई,लेकिन खाते मंे पैसा अब तक नहीं आया। सोसायटी पर जाओ तो बैंक भेज देते हैं बैंक से सोसायटी पर।
नाथूलाल मीणा किसान, सोंईकलां
अभी बजट की परेशानी चल रही है। इसके अलावा कुछ किसानों के खाता नंबर का मिलान नही हुआ इस कारण भुगतान रुक गया है। जल्द ही सभी किसानों के खाते में पैसा जमा करा दिया जाएगा
मातादीन दंडौतिया नोडल ऑफिसर, सहकारी बैंक श्योपुर
-
पर्युषण पर्व : उत्तम तप का अर्थ इच्छाओं पर संयम और आत्मशुद्धि पर्युषण पर्व पर उत्तम तप की महिमा -
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों को किया प्रेरित,महाविद्यालयों में पोस्टर विमोचन के साथ आयोजित हो रहे संवाद कार्यक्रम -
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कान, नाक और गला संबंधी समस्याओं की जांच, जरूरतमंद बच्चों को श्रवण यंत्र की सलाह -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज -
गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, आकर्षक झांकियों और पंडालों में जुट रही भीड़, देखे शहर में जगह जगह स्थापित गणेश प्रतिमा व पंडालो की झलक -
शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल -
इन्द्रानगर में जेवर-नकदी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल बरामद, साथी की तलाश जारी -
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए
