अपराधियों को सचेतने की मुहिम चालू
जबलपुर। चुनाव में दिवाली के पुलिस प्रशासन द्वारा सभी बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है तथा सभी था ना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने थाना अंतर्गत सभी बदमाशों को चिन्हित किया जाए तथा इन बदमाशों के नाम पर लाल पर्चियां काटी जा रही है क्या लिखा है इस लाल पर्ची में
लाल परियों में साफ शब्दों में चेतावनी है कि आप अभी किसी न किसी प्रकरण में जमानत हैं आपके द्वारा आए किसी प्रकार की कोई भी अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती है तो आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमारे द्वारा आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी पुरानी घटनाओं से सीख लेते हुए जबलपुर पुलिस शहर का ‘सिक्योरिटी प्लान’ बनाने में जु bट गई है।दीवाली एवं चुनावी तैयारियों को लेकरआमजन को दहशत मुक्त माहौल प्रदान किया जाएगा और बदमाशों के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी , यह कहना है शहर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह।
पुलिस और जनता के बीच तालमेल बेहतर हुआ है। इससे उन्हें अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काफी मदद मिली है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए सिक्योरिटी प्लान बना रहे हैं। नशा तस्कर रहेंगे निशाने पर दीपावली व चुनावी तैयारियों में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। इस साल भी सैकड़ों तस्करों को जेल भेजकर लाखों-करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है। आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
त्योहारों पर नशा कर न झूमे
पुलिस प्रशासन ने उन युवाओं एवं असमाजिक तत्वों को चेताया है, जोकि दीपावलीकी आड़ में नशा करके हुड़दंग मचाने की सोच रहे हैं। अगर उन्होंने कानून तोड़ने का प्रयास किया, शराब पीकर झगड़ा किया, सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग की और नशा कर वाहन चलाया तो सख्त कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दीपावली मनाना है तो परिवार व दोस्तों के साथ शालीनता से बनाए। हंगामा मचाना, तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचना और अभद्र व्यवहार करना गलत है। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।