Site icon Yashbharat.com

शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए अब संकुल प्राचार्य से अपडेट कराना होगी ई-सर्विस बुक

e book Stor

जबलपुर। अध्यापक वर्ग अब संविलियन के लिए खुद ई-सर्विस बुक एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पाएंगे। इसका कारण स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा टीचर्स एंप्लॉयमेंट मैनेजमेंट सिस्टम को बंद करना है। हालांकि अब तक 88 फीसदी अध्यापकों की ई-सर्विस बुक को अपडेट किया जा चुका है। लेकिन पोर्टल का सर्वर बार-बार डाउन होने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने इस काम की जिम्मेदारी संकुल प्राचार्यों को दे दी है। अब बचे हुए अध्यापकों को संकुल प्राचार्य के यहां पहुंचकर ई- सर्विस बुक अपडेट कराने के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा। इसके बाद ही संकुल प्राचार्य दस्तावेज का सत्यापन करेंगे।
शिक्षकों को जल्द मिलेगा पदनाम
पुराने शिक्षकों के पद अगले सप्ताह तक अपग्रेड किया जाएगा। इससे शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। प्रमोशन का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित होने के बाद 33199 और जनजातीय के 15,867 सहायक शिक्षकों, शिक्षक और प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक, प्रधानाध्यापक माध्यमिक व व्याख्याता बनने का अवसर मिलेगा। शिक्षकों को पदनाम का लाभ देने की मांग को लेकर समग्र शिक्षक संघ लंबे समय से आंदोलन कर रहा था।
अध्यापक कर रहे विरोध
अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए राज्य शिक्षा सेवा विभाग बनाया गया है। राज्य शिक्षा सेवा विभाग द्वारा सेवा शर्तें जारी किए बिना अध्यापकों से संकल्प व स्वघोषणा पत्र भरवा रहे हैं। इसका अध्यापक विरोध कर रहे

 

 

 

Exit mobile version