शाह-डोभाल की हुई मुलाकात, फिर टूटा कश्मीर में BJP-PDP गठबंधन अब होगा बड़ा एक्शन

mcms 44

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज ही दिल्ली में राज्य के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, जिसके बाद भाजपा ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया। माना जा रहा है कि शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करने के बाद बीजेपी-पीडीपी गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया।
PunjabKesari

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

डोभाल ने शाह को दी हालातों की जानकारी 
खबरों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर मंगलवार सुबह अजित डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान डोभाल ने बताया कि घाटी में आतंकियों पर कार्रवाई के लिए किस तरह के प्लान बनाए जा सकते हैं, ताकि बड़े पैमाने पर एक्शन लिया जा सके। सूत्रों के मुताबिक डोभाल ने शाह को यह भी बताया कि पिछले एक महीने से घाटी में संघर्षविराम के बाद आतंकियों के खिलाफ सेना की अब तक की सबसे बड़ी फौज मौजूद है। उन्होंने बताया कि घाटी में हालातों को शांतिपूर्ण किया जा सके, इसके लिए सेना और सत्तासीन सरकार सभी पहलूओं पर मिलकर काम कर रही है।
PunjabKesari
बड़े एक्शन की तैयार में सरकार 
सूत्रों के मुताबिक घाटी के हालातों को शांतिपूर्ण बनाए जाने के लिए केंद्र सरकार किसी बड़े एक्शन की तैयारी कर रही थी लेकिन राज्य सरकार का सहयोग उसे नहीं मिल रहा था। राज्य के हालातों को देखते हुए बीजेपी ने यह फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो अमित शाह राज्य में गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्री द्वारा आक्रामक कार्रवाई शुरू करने से पहले जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों की राय लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रमजान के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ स्थगित अभियान की अवधि की समीक्षा की गई थी।
PunjabKesari

इसे भी पढ़ें-  PM Shri School Mega Scam: पीएमश्री स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की उधड़ी धज्जियां; शिवपुरी में फेल व अनुपस्थित 71 छात्राओं को फर्जी तरीके से कर दिया पास

Leave a Reply