Site icon Yashbharat.com

शाह के डेढ़ किलोमीटर रोड शो को मेगा ईवेंट बनाने भाजपा की तैयारी, सहस्त्रबुद्धे लेंगे तैयारियों का जायजा

amit shah

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कल 23 सितंबर को कटनी में रोड शो होने जा रहा है। चुनावी प्रचार के लिहाज से इस रोड शो को भाजपा मेगा ईवेंट बनाने की तैयारी में जुट गई है।
भाजपा के वरिष्ट नेता और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्दे कुछ ही देर में कटनी पहुंचने वालें हैं श्री सहस्त्रबुद्दे पूरी तैयारियों पर नजर रखेंगे। वे जिला भाजपा कार्यालय में सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से वन टू वन बात भी करेंगे।

दरअसल बड़े चुनाव प्रचार की दृष्टि से भाजपा का कटनी जिले में यह पहला और आखिरी इवेंट होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 को जबलपुर में सभा होगी। भाजपा सूत्रों की मानें तो कटनी में अमित शाह के रोड शो के अलावा फिर किसी बड़े नेता की सभा का फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है लिहाजा पार्टी श्री शाह के रोड शो को बड़े रूप में करने का पूरा प्लान तैयार कर रही है।

मिशन चौक से सायं साढ़े 4 बजे रोड शो शुरू होगा। जो आजाद चौक, शेर चौक झंडा बाजार, रूई बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड होता हु़आ दिलबहार चौक में संपन्न होगा माना जा रहा है कि श्री शाह रात्रि विश्राम भी कटनी में कर सकते हैं। जिले की चारों विधानसभा के प्रत्याशी श्री शाह के साथ रोड शो में उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version