Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित जिले के चारों भाजपा प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

कटनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज 23 नवंबर को कटनी पहुंच रहे हैं। भाजपा के सबसे अहम स्टार प्रचारक कटनी में शाम के वक्त करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बा रोड शो करेंगे।
amit shah 2
बीजेपी चीफ के कटनी रोड शो को चारों विधानसभाओं तक प्रभावी बनाने पार्टी ने कल पूरी रात तैयारियां की । कल दोपहर तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी कटनी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक ली।
amit shah 2
दोपहर करीब तीन बजे श्री सहस्त्रबुद्धे हेलीकॉप्टर से कटनी पहुंचे तथा कुछ देर रुकने के पश्चात भोपाल रवाना हो गए। उनके साथ दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी साथ आये। भाजपा अध्यक्ष पहली दफे कटनी आ रहे हैं। वे यहां भाजपा के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

श्री शाह के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी कटनी पहुंच रहे हैं। मिशन चौक से शाम5 बजे रोड शो प्रारम्भ होगा। यह आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, रुई बाजार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड होता हुआ दिलबहार चौक में समाप्त होगा। भाजपा ने अमित शाह के रोड शो को मेगा ईवेंट बनाने हर संभव तैयारियां की हैं।
पूरे रोड शो मार्ग को सजाया जा रहा है। जगह जगह स्वागत के साथ पुष्प वर्षा की जाएगी। दिलबहार चौक में रोड शो समाप्त होने पर मौजूद लोगों को श्री शाह संबोधित करेंगे। तैयारियों के मुताबिक अमित शाह रात्रि विश्राम कटनी में कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply