Site icon Yashbharat.com

शादी डॉट कॉम से चुना NRI पति हनीमून के बाद भाग गया, शिकायत दर्ज

2018 3image 11 37 363789840shadi ll

इंदौर। निजी कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर युवती से एक एनआरआई ने धोखाधड़ी की। टीआई अनिता डेरवाल के मुताबिक, जूनी इंदौर निवासी युवती ने शिकायत की कि सितंबर 2016 में एनआरआई कबीर जगवानी से शादी डॉट कॉम के जरिये परिचय हुआ था।

अगस्त 2017 में कबीर ने उसे लंदन बुलाया और रजिस्टर्ड मैरिज की। कुछ दिन बाद परिजन ने कहा कि दोनों समाज के समक्ष भी शादी कराना चाहते हैं। उन्होंने हिंदू रिवाज से शादी तो की, लेकिन हनीमून के बाद कबीर लंदन लौट गया। पीड़िता का आरोप है कबीर शादी में आए उपहार, रुपए और जेवर भी ले गया। उसने लंदन में मकान के लिए भी रुपए की मांग की।

यहां शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : दुष्कर्म के आरोप में फंसे जिम संचालक ने युवती के फोटो फेसबुक, वॉट्सएप व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। युवती का पीछा कर उसे धमकाया भी। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती मंगलवार को डीआईजी ऑफिस पहुंची। उसने राजेंद्र नगर निवासी वैभव शुक्ला के खिलाफ धमकी और छेड़छाड़ की शिकायत की। युवती ने बताया कि वैभव ने शादी का झांसा और सगाई कर ली और कई दिनों तक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने वैभव को थाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version