Site icon Yashbharat.com

शातिर बदमाश रज्जा ठाकुर देशी पिस्टल एवं 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार

yashbharat breaking

जबलपुर। थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एमजीएम स्कूल के पास नाले की पुलिया पर खड़ा है, जो कमर में दाहिनी ओर सामने की तरफ पेंट की कमर में अवैध रूप से एक देशी पिस्टल रखे है। सूचना पर थाना गोरखपुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी, जो पुलिस को देखकर लंगड़ाते हुये भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना ना राजेन्द्र उर्फ रज्जा ठाकुर उम्र 47 वर्ष निवासी जोगी मौहल्ला गोरखपुर का रहने वाला बताया, मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर कमर में मैग्जीन लगी हुयी एक देशी पिस्टल एवं पेंट की सामने दाहिने ओर की छिपी हुयी जेब में 02 कारतूस रखे मिला।

आरोपी राजेन्द्र उर्फ रज्जा ठाकुर से देशी पिस्टल एवं 02 कारतूस जप्त करते हुये गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट  के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी  पिस्टल एवं कारतूस कहां से एवं कैसे प्राप्त किये के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी को में परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, आरक्षक रोहित, संजय एवं क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, आरक्षक बृजेन्द्र कसाना, अमित श्रीवास्तव, बीरबल, नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version