Site icon Yashbharat.com

शर्मनाक! नौकरानी ने तीन साल के मासूम को लात-घूंसों से पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्बरता

sawachh bharat

sawachh bharat

कानपुर में कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट के एक फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी ने मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। दंपति अपने छोटे बेटे को दिखाने डॉक्टर के पास गए थे।

मासूम के रोने पर जब दंपति ने घर में लगे कैमरे चेक किए तो नौकरानी की बर्बरता सामने आई।

अपार्टमेंट निवासी सौरभ मानसिंह रेलवे में उप कार्यालय अधीक्षक हैं। उनकी पत्नी सोनिया सिंह सहकारिता विभाग में अकाउंटेंट हैं।

दंपति ने बच्चों अयांश (03) और आरू (02) की देखरेख के लिए कल्याणपुर की रेनू को घर में रखा था।

सौरभ ने बताया कि रविवार दोपहर को छोटे बेटे आरू की आंख में चोट लग गई थी। वे पत्नी के साथ बेटे को लेकर डॉक्टर के यहां चले गए थे।

अयांश रेनू के साथ फ्लैट में ही था। आरोप है कि रेनू ने किसी बात पर अयांश को लात-घूसों और चप्पलों से मारा।

इससे अयांश के प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई। जब वे लोग घर लौटे तो बेटा नौकरानी की तरफ इशारा करके रोने लगा।

शक होने पर उन्होंने फुटेज देखे। इसमें रेनू बेटे को बेरहमी से पीटते नजर आई।

पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि सौरभ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नौकरानी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

 

Exit mobile version