Latest

शनिवार को कई शहरों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, जानिये कहां होगा ज्‍यादा असर

Weather Tonight : देश में मानसून का दौर शुरू हो चुका है। इस सप्‍ताह अभी तक रोज कहीं ना कहीं से तेज बारिश की खबरें सामने आ रही हैं।

निसर्ग तूफान के असर के चलते भी अब राज्‍यों में मौसम करवट ले रहा है और इसके परिणामस्‍वरूप बारिश हो रही है।

मौसम विभाग का ताजा अनुमान है कि 6 जून, शनिवार को देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञाम विभाग (IMD) ने आने वाले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा कुछ राज्यों के इलाकों में जल्द बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हिसार, भिवानी, कोसली, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जारी की है। इसके साथ ही 20-40 KMPH की तेज गति से हवा चलने की भी संभावना है।

इन शहरों में बिगड़ सकता है मौसम

  • बिहार के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, देवरिया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली आदि जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर प्रदेश और दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा आदि जिलों में तेज आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मानसून के चलते शुरू होगा बारिश का दौर

मध्य और दक्षिण भारत में हो रही बारिश के अगले सप्ताह रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की स्थिति तैयार हो सकती है जिससे मानसून की प्रगति को बल मिलेगा।

अगले सप्‍ताह बदलेंगे हालात

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को कहा, अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्नदाब बन सकता है और ओडिशा की ओर बढ़ सकता है। निम्नदाब एक चक्रवाती स्थिति है। यह किसी चक्रवात का प्रथम चरण होता है। हालांकि हर निम्नदाब का चक्रवात में बदलना अनिवार्य नहीं होता। इस साल मानसून अपने सामान्य समय के अनुसार एक जून को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि इस बार मानसून चार दिनों की देरी से पहुंच सकता है, लेकिन चक्रवात निसर्ग ने मानसून को सामान्य तारीख पर केरल पहुंचने में मदद की। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

कर्नाटक पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून कर्नाटक पहुंच गया है। राज्य के तटीय और मध्य क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। राज्य के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार को राज्य में प्रवेश कर गया।”

Very Heavy Rain in Morbi, Gujarat..@SkymetWeather pic.twitter.com/ELHi1s0CMM

— Jignesh Patel (@Jigs19852000) June 5, 2020

During the next 24 hours, scattered light rain with one or two moderate spells over #WestBengal, #Bihar, #Jharkhand, #Chhattisgarh, #Telangana, west #UttarPradesh, #Haryana, #Punjab, North #Rajasthan, and #Delhi.#weather #WeatherUpdate #WeatherForecast https://t.co/ARrCUAzVRK

— SkymetWeather (@SkymetWeather) June 4, 2020

Back to top button