Site icon Yashbharat.com

शताब्दीपुरम में सुबह सुबह बमबाजी लोगों में दहशत और सनसनी

train

जबलपुर। लार्डगंज थानांतर्गत स्टार पार्क के समीप स्थित जबलपुर विकास प्राधिकरण के बहुमंजिला इमारत में आज सुबह अज्ञात तत्वों के द्वारा बमबाजी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बम के धमाके से लोग सहम गए और एक बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।

बमबाजी की घटना की खबर लगते ही लोग भी एकत्र हो गए थे लेकिन बमबाज अपना काम करके चलते बने। सूत्रो के मुताबिक बिल्डिंग में खड़ी बाइक में भी बम फिट किया गया था जिसके फटने से बाइक का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन आज आश्चर्य का विषय तो यह है कि जब इस घटना के संबंध में लार्डगंज पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।

इधर दूसरी तरफ यादव कालोनी चौकी पुलिस संपर्क करने पर वहां का फोन उठने तैयार नहीं था और न ही चौकी प्रभारी का फोन उठ रहा था जिससे घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लग सके। हालांकि घटना के बाद कुछ युवक मौके पर पहुंचे थे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कर रहे थे। उन्हें कुछ लोगों के ऊपर शक भी था जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बिल्डिंग में रहने वाले इतनी दहशत में थे कि कोकई कुछ बताने तैयार नहीं था। शताब्दीपुरम क्षेत्र के पॉश इलाके में गिना जाता है। यहां पर इस तरह की घटनाएं लोगों को चिंता में डाल रही हैं।

Exit mobile version