Site icon Yashbharat.com

शंटिग करने वाला इंजन मालगाड़ी से टकराया, NKJ में हादसा

IMG 20180213 WA0003

कटनी। शंटिग करने वाला इंजन सुबह एनकेजे रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी से टकरा गया जिससे मालगाड़ी के कुछ डिब्बें पटरी से उतर गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इंजन एनकेजे रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान गलती से दूसरे ट्रेक पर चला गया, जिस पर पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी । मालगड़ी से इंजन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर रोड पर आ गए।इससे शंटिंग लाइन की पटरियां भी तेज आवाज के साथ टूट गई। अचानक हुए इस हादसे से रेलवे क्रासिंग के आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई

जिससे यातायात कुछ  देर के लिए बाधित हो गया। गनीमत रही कि उस दौरान रेलवे क्रासिंग बंद थी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलने परआला अफसर भी मौके पर पहुंचे। हादसे को लेकर रेल अफसरों में हड़कंप मच गया।  कंट्रोल रूप से सूचना मिलते ही कर्मियों के द्वारा इंजन को लाेको  शेड ले  जया गया।
मालगाड़ी के डिब्‍बो  को  नीचे अस्थायी पटरी डालकर उसे पुन: रेल पटरी लाने का प्रयास जारी है। मंडल कार्यालय के अनुसार इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी।

Exit mobile version