निर्वाचन आयोग के आदेश को दिखाया ठेंगा
जबलपुर।
नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रयाग दत्त जुयाल व प्रचार प्रसार विभाग के निदेशक द्वारा 3 दिन पूर्व आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन में उनके साथ डॉक्टर नायक व सचिन जैन भी सम्मिलित हैं
“क्या है मामला”
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सरकुलेशन के अनुसार 2018 के निर्वाचन की घोषणा में 6 ।10।18 को प्राप्त पत्र में यह लिखा है कि चुनाव की अवधि में शासकीय सेवाओं का किसी भी प्रकार का अवकाश जिला निर्वाचन अधिकारी के बिना अनुमति /सहमति के बिना स्वीकृत ना किया जाए तथा किसी भी प्रकार के दौरे को लेकर पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी पड़ेगी।
परंतु कुलपति डॉक्टर जुयाल अपने दो शिक्षक डॉक्टर सुनील नायक तथा डॉक्टर सचिन जैन के साथ नागपुर गए थे और वहां पर जाने के लिए कुलपति ने राज्यपाल से भी अनुमति नहीं ली तथा इन दो अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनुमति चुनाव आयोग से नहीं ली गई है
जांच का विषय
वहीं वेटरनरी विश्वविद्यालय के आचार संहिता उल्लंघन को लेकर उप जिला निर्वाचन आयोग के नमः शिवाय अर्जरिया का कहना है कि विषय आचार संहिता के उल्लंघन का है परंतु इस प्रकार की शिकायत अभी नहीं आई है अगर शिकायत होगी तो हम जांच करके कार्यवाही करें ग
वेटनरी प्रशासन ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

