Coronaमध्यप्रदेश

विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव

इंदौर। शहर की पूर्व महापौर और इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल के जरिये खुद ही दी।
मालिनी गौड़ ने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव आई थीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह होम आइसोलेशन में हैं। विधायक ने साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए जांच कराने का आग्रह किया है।

Back to top button