विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव

22 12 2020 malini gaud22 12 2020
इंदौर। शहर की पूर्व महापौर और इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल के जरिये खुद ही दी।
मालिनी गौड़ ने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव आई थीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह होम आइसोलेशन में हैं। विधायक ने साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए जांच कराने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें-  खातेगांव थाना प्रभारी हत्या मामला: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल समेत 3 गिरफ्तार, स्पेशल डीजी उपेन्द्र जैन ने संभाली जांच