Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम बिरूहली में 6 मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रभारी मंत्री ने किया सम्बोधित

wp 1629960631069

कटनी जिले प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के विजयराघवगढ़ प्रवास के दौरान बिरुहली में विधानसभा के सभी 6 मंडलों से आए कार्यकर्ताओं से प्रभारी मंत्री ने भेंट कर उनकी समस्याओं, तथा उनके कार्यों को जाना। श्री जगदीश देवड़ा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल एवम विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने विधानसभा के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

श्री देवड़ा ने कहा कि आज कोविड जैसी महामारी से निपटने चुनौती पूर्ण वक्त है । यही परीक्षा की घड़ी होती है तथा इस परीक्षा में भाजपा कार्यकर्ता हमेशा ही पास होता है। जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो ऊर्जावान यशस्वी मंत्री श्री देवड़ा हमारे जिले के पालक मंत्री हैं।

जमीनी स्तर पर निरन्तर सक्रिय रहकर पूरे प्रदेश में उन्होंने अपना अलग स्थान बनाया है। विधायक संजय पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए हर वक्त हमारे वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। श्री देवड़ा जैसे नेता हमारे मार्गदशक के रूप में हमारा नेतृत्व कर रहे यह अत्यंत गौरव का विषय है।

इसके पूर्व सभी मंडलों की ओर से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। श्री देवड़ा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कोरोना से जंग में सहभागी बने। सरकार की योजनाओं का आम जन तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहें। वैक्सीन से कोई भी पात्र व्यक्ति न छुटे इसका बूथ स्तर पर ख्याल रखें। इस मौके पर विजयराघवगढ़ के समस्त मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति रही।

Exit mobile version