कटनी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक विजय देकर पूरे देश मे मध्यप्रदेश के संगठन का सम्मान बढ़ाया:  विष्णुदत्त शर्मा

IMG 20240704 WA0022

कटनी। कटनी जिले और यहां की खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 3 विधानसभा बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ तथा कटनी मुड़वारा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के बल पर देश की टॉप 10 सर्वाधिक मतों की विजयी सीटों में अपना स्थान बनाया।

जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत

निश्चित तौर पर कटनी जिले के बूथ से लेकर मण्डल तक कि टीम ने पूरी लगन औऱ निष्ठा से कार्य कर यह उपलब्धि हासिल की सभी के आगे मैं नतमस्तक हूँ और एक एक मतदाता से आशीर्वाद लेने आया हूँ। यह विचार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बिलहरी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम में व्यक्त किये।

श्री शर्मा का बिलहरी पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे ने जोरदार स्वागत किया। इसी तरह कार्यकर्ता पदाधिकारियों की ओर से जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने श्री शर्मा का अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन में श्री टण्डन ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें दूसरी बार श्री वीडी शर्मा जैसे ऊर्जावान नेतृत्व और मार्गदर्शन में काम करने को मिलेगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

भारी जनसमूह की उपस्थिति में विधायक प्रणय पांडे ने भी जनता से मिले आशीर्वाद पर आभार जताते हुए क्षेत्र की कुछ समस्या की ओर ध्यान दिलाया तथा इनके समाधान का संकल्प लिया।

श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव में झूठ का पुलिंदा लिए इंडी गठबन्ध के लोगों ने हर वो प्रयास कर लिए जिससे तीसरी बार विश्व के यशस्वी नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री न बन पाए लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने रिकार्ड तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें-  बिहार के सरकारी स्कूलों में फर्जी हाजिरी पर लगेगी लगाम: चेहरा, आंख की पुतली और GPS लोकेशन से दर्ज होगी शिक्षकों की उपस्थिति

अब यह लोग पश्चाताप कर रहे हैं और हिंदुओं को हिंसावादी बताने पर उतर आए हैं। बीते 15 साल में कांग्रेस 100 सीटें नहीं ला पाई आज वह सरकार बनाने का सपना देख रही इससे बड़ी हास्यस्पद बात नहीं हो सकती। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूरी 29 सीटें जीत कर भाजपा ने कांग्रेस को उसकी जमीन दिखा दी इस बार तो ऐसी आंधी चली की कमलनाथ ओर दिग्विजयसिंह का घमंड भी चूर चूर हो गया।

श्री शर्मा ने कटनी जिले के विकास के लिए जरूरी हर कार्य करने का वादा करते कहा कि कटनी की जनता का मुझ पर जो कर्ज है वह जनता की सेवा कर जरूर देने की कोशिश में दिनरात जुटा रहूंगा।

श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव में झूठ का पुलिंदा लिए इंडी गठबन्ध के लोगों ने हर वो प्रयास कर लिए जिससे तीसरी बार विश्व के यशस्वी नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री न बन पाए लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने रिकार्ड तोड़ दिया। अब यह लोग पश्चाताप कर रहे हैं और हिंदुओं को हिंसावादी बताने पर उतर आए हैं। बीते 15 साल में कांग्रेस 100 सीटें नहीं ला पाई आज वह सरकार बनाने का सपना देख रही इससे बड़ी हास्यस्पद बात नहीं हो सकती। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूरी 29 सीटें जीत कर भाजपा ने कांग्रेस को उसकी जमीन दिखा दी इस बार तो ऐसी आंधी चली की कमलनाथ ओर दिग्विजयसिंह का घमंड भी चूर चूर हो गया। श्री शर्मा ने कटनी जिले के विकास के लिए जरूरी हर कार्य करने का वादा करते कहा कि कटनी की जनता का मुझ पर जो कर्ज है वह जनता की सेवा कर जरूर वापस देने की कोशिश में दिनरात जुटा रहूंगा बहोरीबंद विधानसभा में मतदाता एवं कार्यकर्ता के इस अभिनंदन समारोह में जिले के बीजेपी प्रभारी संजय साहू ने भी सम्बोधन दिया।

इसे भी पढ़ें-  घटनास्थल पर पहुंचे विधायक संजय पाठक, पुलिस अधिकारियों के साथ लिया हालात का जायजा, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

बहोरीबंद विधानसभा में मतदाता एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में खजुराहो लोकसभा सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। चुनाव जीतने के बाद यह जिले में उनका प्रथम दौरा था जो आगामी दिनों में मुड़वारा था विजयराघवगढ़ विधानसभा में होगा। उन्होंने प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकजनों और भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सासंद श्री शर्मा ने कहा कि जनता का अपार स्नेह प्राप्त हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहोरीबंद विधानसभा समेत पूरे लोकसभा के समुचित विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
इस अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला प्रभारी संजय साहू, बहोरीबंद विधायक प्रणय पाण्डे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता अश्वनी गौतम, शंकर महतों, सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, अंकिता तिवारी, भरत पटेल, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, अर्पित अवस्थी, मंडल अध्यक्ष अमित पुरी, लोकेश ब्यौहार, मयंक कंदेले, दीपू शुक्ला,कमलेश सेन, सतीश नायक, जिला पंचायत सदस्य पप्पू मिश्रा, अखिल पांडे वरिष्ठ नेता ओंकार मिश्रा, रामु साहू, आदि मौजूद थे।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी