डीएमएफ मद से क्षेत्र को मिली कई विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीणों ने जताया विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार
कटनी। कटनी जिला के अंतर्गत विजयराघवगढ़ विधानसभा में डीएमएफ योजना के अंतर्गत कई ग्रामों में विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रभारी मंत्री जयंत मलैया की अनुशंसा पर इन विकास कार्यों में टीम खेल मैदानों का विकास भी होगा। मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिवस प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक की अनुशंसा पर डीएमएफ मद से इन विकास कार्यों की स्वीकृति की अनुशंसा कलेक्टर को की थी।
पाइप लाइन का विस्तार
इनमें ग्राम हरदुआ में पाइप लाइन विस्तार हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम बंजारी में पाइप लाइन विस्तार हेतु 10 लाख रूपये, ग्राम मोहास में पाइप लाइन विस्तार हेतु 5 लाख, खन्ना बंजारी में पाइप लाइन विस्तार के लिए 20 लाख, खितौली में पाइप लाइन विस्तार के लिए 20 लाख, कुंदरेही में 5 लाख, नन्हवाराकला में 8 लाख, सिनगौड़ी में 10 लाख, कारीतलाई में 7 लाख, इटौरा में 15 लाख, कांटी में 8 लाख, करौंदी कला में 18 लाख, कन्नौर में 8 लाख, बिचपुरा में 10 लाख, रजरवारा नंबर 1 में 15 लाख तथा ग्राम कांटी में पाइप लाइन के विस्तार हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन ग्रामों में होगी पेयजल व्यसस्था
इसी तरह ग्राम टिकरिया में पेयजल योजना के लिए 20 लाख, डीघी में भी पेयजल व्यवस्था हेतु 20 लाख तथा पडवई में 20 लाख एवं ग्राम करौंदीखुर्द में पेयजल योजना व्यवस्था हेतु 25 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है।
खेलों के प्रोत्साहन हेतु मिली अहम स्वीकृति
खेलों के प्रोत्साहन हेतु डीएमएफ मद से ग्राम सिनगौड़ी, बरही तथा खितौली के लिए 80-80 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। इसी तरह ग्राम कांटी में खेल मैदान विस्तार हेतु 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
शव परीक्षण गृह तथा बाउंड्रीवाल का होगा निर्माण
विजयराघवगढ़ तथा बरही में शव परीक्षण गृह निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये की राशि स्वीकृति गत दिवस जारी की गई। बाउंड्रीवाल एवं अन्य खेल प्रोत्साहन के लिए निर्माण कार्यों हेतु ग्राम अमेहटा में स्कूल बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख, खितौली में कन्या हाई स्कूल बाउंड्रीवाल के लिए 15 लाख, कारीतलाई में हासेके. स्कूल के लिए 25 लाख तथा कारीतलाई में ही अस्पताल की बाउंड्रीवाल एवं हाल निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।
स्कूलों में होगा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण
इसी तरह ग्राम जंगल पुरैनी में प्राथमिक स्कूल अतिरिक्त भवन के लिए साढ़े 7 लाख, खितौली में माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष के लिए 25 लाख, खिरबा नं. 2 में हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के लिए 22 लाख, बरही में बैडमिंटन कोर्ट इंडोर स्टेडियम के लिए 65 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति विगत दिवस प्रदान की गई। इसके अलावा ग्राम कांटी में हायर सेकेंडरी स्कूल में 5 खंबा एवं एक ट्रांसफार्मर के लिए 5 लाख, कांटी में ही हायर सेकेंडरी स्कूल में फर्नीचर के लिए 5 लाख, राखी पुरैनी में माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए साढ़े 7 लाख, डोकरिया में हाई स्कूल बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख एवं ग्राम पथरहटा हाई स्कूल बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा मुड़ेरा, सतवारा, कुंदरेही तथा खिरबा नंबर 1 में हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल के लिए 15-15 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ग्राम डोकरिया में खेल मैदान के समतलीकरण हेतु 18 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई। विभिन्न ग्रामों में इन कार्यों से ग्रामीणजनों को काफी राहत मिलेगी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयासों से उक्त स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है।
