विंटर मास्को मैन से सावधान

जबलपुर, नगर प्रतिनिधि । सहमी और डरी हुई लड़की अचानक रोते हुए अपने घर पहुंची और अपने मां से लिपट कर रोने लगी। मां ने पूछा बेटा क्या हुआ तो बेटी ने रोते हुए बताया कि जब भी मैं कॉलेज जाती हूं रोज बाइक में कुछ लड़के अजीब सा मुखौटा लगा कर मुझे रोज डराते हैं यह ठंड की सिर्फ एक कहानी नहीं है यह हर घर की लड़की की समस्या है यह विंटर मास्को मैन इस प्रकार से अपना हुलिया बदलकर आते हैं की इनका चेहरा ही नहीं दिखता और यह डरावने मुखोटे दार मास्क लगाकर लड़कियों ,बच्चों और बुजुर्गों को परेशान कर रहे हैं

मास्क के पीछे छिपी अपराधिक भावना
आखिर ऐसी मास्क लगाकर घूमने की क्या जरूरत है क्या इन मास के पीछे कुछ अपराध करने की भावना तो नहीं छुपी है और आखिर क्या जरूरत है इस प्रकार के फेस कवर मास्क पहनने की जिससे कि ऐसी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
लूट में भी सहायक
अक्सर देखा जाता है कि बड़े शहरों में ऐसी मास्क पहनकर बैंक की चोरी लूट चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है पुलिस को भी इन घटनाओं को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए तथा जल्द से जल्द इन विंटर मास्को मैन पर कार्रवाई करनी चाहिए

भय का माहौल
अक्सर यह मास्को में लड़कियों की गाडय़िों के सामने आकर अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं जिसके चलते हैं कुछ लड़कियां डर के मारे सहम गई है और उनके मन में भय का माहौल व्याप्त है

सदर फुहारा में मिल रहे हैं इस प्रकार के मास्क
इस प्रकार के मास्क विक्रेताओं पर जल्द से जल्द ऐसे ही मास्क पर रोक लगानी चाहिए अक्सर ये मास्क शहर में सदर फुहारा
अंधेर देव में मिल रहे हैं।

Exit mobile version