Site icon Yashbharat.com

लाठी से युवक का सिर फोड़ा, मौत

जबलपुर नगर संवाददाता। चरगवां थाने के अंतर्गत बिछुआ ग्राम में दो लोगों के बीच मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया जिसमें एक युवक ने दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण उपचार के लिये मेडिकल लाया गया जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई । पुलिस हमलावर के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास करने मे लगी हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम बिछुआ में बीती रात दुर्गा विसर्जन के बाद रात को कुछ लोग चबूतरा में बैठे हुये भजन कीर्तन कर रहे थे इसी दौरान चबूतरा में बैठेबच्चू उर्फ धनराज पटेल के साथ ग्राम का ही रहने वाला कंचन पटेल द्वारा किसी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर दी जिसका बच्चू पटेल ने विरोध किया तो कंचन ने अपने पास रखी लाठी सेउसके उपर हमला कर दिया लाठी के हमले से बच्चू के सिर से ख्ूान की फुहार निकल पड़ी और वह बेहोश होकर वहीं जमीन मे गिर पड़ा बच्चू को बेहोशी हालत में देख हमलावर कंचन मौके से फरार हो गया। उक्त वारदात की सूचना जैसे ही ग्रामीणों एवं उसके परिजनोंं को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और बच्चू को किसी वाहन की मदद से उपचार के लिये मेडिकल लाया गया जहां पर उसकी बीती रात 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव में छाया मातम
जहां दुर्गा विर्सजन के पूर्व पूरे गांव में हंसी खुशी का माहौल बना हुआ था वहींआज सुबह जब ग्राम के लोगों को इस घटना की खबर लगी तो गांव में मातम का छा गया पीडि़त पक्ष का रो रो कर बेहाल हैं इस घटना से पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है और आरोपी की गिरफ्तारी के मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने अनेक जगह दी दबिश
इस घटना के बाद पुलिस ने हमलावर के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास करने मे लगी हुई है पुलिस ने अभी तक आप पास के अनेंक ग्रामों में दबिश दी जा चुकि है किन्तु आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Exit mobile version