Site icon Yashbharat.com

लव, सेक्स और धोखाः शादी के पहले प्रेमिका और मंगेतर दोनों ने काटी हाथ की नस

images 35

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की शादी के पांच दिन पहले प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काट ली. युवक की मंगेतर को इस बात का पता चला तो वह भी पुलिस थाने पहुंच गई और उसने भी अपने हाथ की नस काट ली. साथ ही उसने अपने होने वाले पति के खिलाफ ज्यादती का केस भी दर्ज करा दिया.

मामला भोपाल के पुराने शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले विश्वकर्मा नगर का है. यहां रहने वाले 25 वर्षीय शाहवेज की शनिवार को शादी होने वाली थी. शाहवेज की प्रेमिका को इस बात का पता चला तो वह उसके घर पहुंच गई. उसने शाहवेज के परिजनों को दोनों की मोहब्बत के सबूत दिए. इसके बाद भी वह वह मानने के लिए राजी नहीं हुए तो युवती ने अपने हाथ की नस काट ली.

युवती की हालत बिगड़ते हुए देख पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस युवती और उसके प्रेमी को थाने लेकर गई. यहां पूछताछ के दौरान शाहवेज ने युवती से अफेयर होने की बात स्वीकार कर ली. साथ ही उसने युवती से बेवफाई के लिए माफी भी मांग ली.

युवती तो उसकी बातों में आ गई और वह अपने प्रेमी को माफ करने के लिए राजी हो गई, लेकिन तभी कहानी के तीसरे किरदार यानी युवक की मंगेतर की भी इस विवाद में एंट्री हो गई. उसे अपने होने वाले पति की बेवफाई का पता चला तो उसका गुस्सा फूट पड़ा. उसने भी पुलिस थाने में ही हाथ की नस काट ली, जिसका इलाज भी पुलिस ने करवाया.


मंगेतर ने शाहवेज के खिलाफ तीन साल तक शादी का धोखा देकर ज्यादती का केस दर्ज कराया है. मंगेतर के केस दर्ज कराने के बाद प्रेमिका का भी मूड बदल गया और उसने भी कहा कि वह बेवफाई करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करेगी. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Exit mobile version