Site icon Yashbharat.com

E20 पेट्रोल के खिलाफ ‘गाड़ी मार्च’ से पहले तहसीन पूनावाला नजरबंद; सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस पर उठाए सवाल

मेरा सरनेम ‘गिल’ है, मुझे पता है ‘किल’ कैसे करना है- शुभमन गिल की बहन शाहनील की ‘द ट्रेटर्स 2’ में ग्रैंड एंट्री

मेरा सरनेम ‘गिल’ है, मुझे पता है ‘किल’ कैसे करना है- शुभमन गिल की बहन शाहनील की ‘द ट्रेटर्स 2’ में ग्रैंड एंट्री

E20 पेट्रोल के खिलाफ ‘गाड़ी मार्च’ से पहले तहसीन पूनावाला नजरबंद; सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल नीति को लेकर देश में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। 31 जुलाई को E20 नीति के विरोध में इंडिया गेट से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक प्रस्तावित ‘गाड़ी मार्च’ से ठीक पहले सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति तहसीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस द्वारा नजरबंद (House Arrest) किए जाने का मामला सामने आया है।

तहसीन पूनावाला ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस कार्रवाई की जानकारी दी और सरकार तथा पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

“बिना किसी नोटिस और दस्तावेज के किया गया डिटेन”

तहसीन पूनावाला द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके घर पर महिला पुलिसकर्मियों समेत दिल्ली पुलिस की टीम मौजूद दिखाई दे रही है।

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने का भी किया था दावा

‘गाड़ी मार्च’ से पहले तहसीन पूनावाला ने आरोप लगाया था कि उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@tehseenpoonawalla) सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है E20 पेट्रोल विरोध और ‘गाड़ी मार्च’ का मुद्दा?

तहसीन पूनावाला और विरोध कर रहे लोगों की मुख्य मांगें:

  1. अनिवार्यता पर पुनर्विचार: सरकार E20 पेट्रोल को अनिवार्य बनाने के फैसले पर फिर से विचार करे।

  2. विकल्प की मांग: आम जनता और वाहन मालिकों को सामान्य (गैर-इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल चुनने का विकल्प दिया जाए।

  3. वाहनों के नुकसान का डर: विरोध करने वालों का तर्क है कि E20 ईंधन से पुराने वाहनों के इंजन, पाइप और माइलेज पर विपरीत असर पड़ रहा है।

Exit mobile version