व्यापार

देश में लॉन्च हुआ E85 फ्लेक्स फ्यूल: सामान्य पेट्रोल से सीधे ₹20 सस्ता; क्या अब बंद हो जाएगा E20 पेट्रोल? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया कड़क जवाब

नई दिल्ली: भारत के स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की दिशा में शुक्रवार (5 जून, 2026) को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश की राजधानी दिल्ली में E85 फ्यूल लॉन्च करने के साथ ही देश के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का भी भव्य उद्घाटन किया है।

इस हाई-प्रोफाइल लॉन्चिंग के बाद से ही वाहन मालिकों के मन में यह बड़ा सवाल उठ रहा था कि क्या E85 के आने से भविष्य में मौजूदा E20 फ्यूल मिलना बंद हो जाएगा? शनिवार (6 जून) को खुद केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस भ्रम का कड़ा और स्पष्ट विन्यास सामने रखा है।

टेंशन न लें… -E20 फ्यूल और गाड़ियां बिल्कुल बंद नहीं होंगी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ शब्दों में देश के वाहन मालिकों को आश्वस्त किया है:

  • दो अलग-अलग कैटेगरी: मंत्री ने स्पष्ट किया कि E20 और E85 दो बिल्कुल अलग-अलग कैटेगरी के फ्यूल हैं, जिन्हें अलग-अलग इंजन विन्यास वाली गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है।

  • E20 गाड़ियां रहेंगी सुरक्षित: E85 के बाजार में आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वर्तमान में मिल रहा E20 फ्यूल या इससे चलने वाली पेट्रोल गाड़ियां बंद हो जाएंगी। इसलिए E20 कम्पैटिबल गाड़ी मालिकों को बिल्कुल भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.

  • इंजन का अंतर: E85 फ्यूल विशेष रूप से सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल (Flex-Fuel) से चलने वाली गाड़ियों के लिए ही विनिर्मित है। इसे सामान्य या मौजूदा E20 वाली गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

Back to top button