सेवानिवृत्त के बाद भी इस शिक्षक का सेवाभाव कम नहीं हुआ
सेवानिवृत्त के बाद भी इस शिक्षक का सेवाभाव कम नहीं हु
कटनी -विगत एक वर्ष पूर्व शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुये, शिक्षक गणेश शंकर गर्ग जो कि कटनी विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पोंडी से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उसी विद्यालय में प्रतिदिन समय पर विद्यालय जाकर अध्ययनरत बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने में खुशी का अनुभव करते रहे। ऐसा करने के पीछे उनका विद्यालय के प्रतिआंतरिक समर्पण, नवनिहालों से अदभुत लगाव, विद्यालय में शिक्षकों की कमी और ग्रामपंचायत के सरपंच सहित शाला प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान ही प्रमुख्य रूप से जिम्मेदार रहा।विगत 31 जुलाई 2025को उनके सेवानिवृत्ति तिथि पर आयोजित सेवा सम्मान समारोह में उक्त शिक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में यह आश्वासन दिया गया था, कि वे बच्चों और उनके अभिभावकों सहित ग्राम पंचायत के सरपंच की इच्छा को मूर्त रूप देने हेतु वे बगैर किसी अनुपस्थित के एक नियमित शिक्षक- कर्मचारी की भांति लगातार एक वर्ष तक पूरी तरह नि:शुल्क अपनी उत्कृष्ट सेवाएं विद्यालय को देते रहेंगे ।
भीड़ भरे सैलाब में किये गये वादे के मुताबिक शिक्षक द्वारा नियमित प्राथमिक शाला के बच्चों के मध्य पहुंचकर पूरे लगन और निष्ठा से उनके अध्ययन -अध्यापन में सहयोग प्रदान किया गया, जो कि अनुकरणीय रहा ।
एक वर्ष तक विद्यालय में सेवा प्रदान करने संबँधी बचनबद्धता का गत दिवस 31जुलाई 2026को उनके विद्यायलीन कार्यदिवस का अंतिम दिन था। गत दिवस शिक्षक द्वारा विद्यालय से विदा लेते वक़्त उपस्थित बच्चों सहित उनके अभिभावकों के चेहरे की मुस्कान गायब थी। सभी के चेहरे मुरझाये हुयेऔर अजीवो गरीब सदमे में नजर आ रहे थे।हाला उनके सम्मान में शाला परिवार सहित ग्राम वासियों द्वारा जहां एक ओर बेहतरीन विदाई पार्टी का आयोजन किया गया वहीं दूसरी ओर शिक्षक द्वारा अध्ययनरत गरीब विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम से जुड़ी आवश्यक अध्ययन सामग्रीयों की जानकारी संकलित कर मौके पर ही उनका नि:शुल्क वितरण सुनिश्चित किया गया।