भोपाल, कटनी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा खजुराहो कटनी लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गत दिवस केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल से मुलाकात कर ललितपुर – सिंगरौली रेल लाइन में भू-अधिग्रहण के बदले रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की।
सांसद श्री शर्मा ने बताया कि विश्वास है कि रेल मंत्री अनुरोध को स्वीकार कर भू – अधिग्रहण के प्रभावितों को रेल विभाग में नौकरी देने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।
खजुराहो संसदीय क्षेत्र के नागरिकों एवं पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से खजुराहो – दिल्ली / हज़रत निजामुद्दीन यू पी संपर्क क्रांति (22447) पूर्ववत संचालित किये जाने, खजुराहो से खैरादा जंक्शन तक नई रेल लाइन के विस्तार के लिए एवं कोरोना काल में बंद में हुई गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो – भोपाल महामना सुपर फ़ास्ट एवं गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर खजुराहो – इंटरसिटी ट्रैन पुनः शुरू करने के लिए आग्रह किया।
रेल मंत्री से पन्ना – सतना नई रेल लाइन के लिए बजट प्रावधान में वृद्धि के संबंध में भी आग्रह किया, जिससे रेल लाइन शीघ्र तैयार हो एवं क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके।

