इंदौर : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक की ऐतिहासिक विरासत को सहेजा जायेगा और ब्रितानी काल की इस मीटर गेज लाइन पर दिसंबर तक विशेष पर्यटन पैकेज पेश किया जायेगा।
लोहानी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में बताया कि हमने फैसला किया है कि 10 किलोमीटर लम्बे पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक को ऐतिहासिक विरासत के रूप में संरक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक के लिये दिसंबर तक विशेष पर्यटन पैकेज पेश करेंगे। आगामी मार्च तक इस रेलवे ट्रैक पर जरूरी बुनियादी ढांचा विकसित कर इसे नया पर्यटन केंद्र बनाया जायेगा।
लोहानी ने बताया कि पातालपानी और कालाकुंड के रेलवे स्टेशनों तथा इनके बीच के सिग्नलिंग सिस्टम को पुराने जमाने के माहौल के मुताबिक ढाला जायेगा, ताकि सैलानियों को अतीत की सैर का अनुभव हो सके। इस क्षेत्र में सैलानियों के ठहरने के लिये भी इंतजाम किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जब वर्ष 2008 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) का प्रबंध निदेशक (एमडी) था, तब खुद मैंने रेल मंत्रालय से मांग की थी कि इस रेलवे ट्रैक की धरोहर को सहेजा जाये। आखिरकार यह मांग पूरी हो रही है।
सुरम्य पहाड़ी इलाके से गुजरता पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक इंदौर से खंडवा को जोड़ने वाली ऐतिहासिक मीटर गेज लाइन का हिस्सा है। बारिश के मौसम के दौरान इस इलाके के प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लग जाते हैं। घनी हरियाली के साथ झरनों तथा नदियों के खूबसूरत नजारे के गवाह बनने के लिये लिये सैलानी इस ट्रैक पर चलने वाली रेलों में सफर करते हैं।
-
जादू का सूट’ ने हास्य-व्यंग्य के जरिए छोड़ी प्रभावी छाप संप्रेषणा नाट्य मंच की प्रस्तुति में सत्ता, चापलूसी और अंधानुकरण पर किया व्यंग्य -
प्रियंका अनिल गुप्ता बनीं खरे केशरवानी समाज की महिला प्रादेशिक अध्यक्ष,समाजजनों ने दी बधाई, प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद -
जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन एवं बकाया वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त सख्त,चलाए घर-घर दस्तक अभियान,शिविरों को करें सक्रिय: निगमायुक्त -
स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर निगम की सख्ती,गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर लगाया 5,100 रुपये का जुर्माना -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही,दो व्यवसायियों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना, पांच दुकानदारों की सामग्री जब्त, दी गई सख्त चेतावनी -
किराना व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने जताई चिंता -
शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित -
5 किमी के 1500 रुपए वसूले, धमकाकर सवारियों को रास्ते में उतारा,मुड़वारा स्टेशन से ऑटो में बैठाया, रपटा पेट्रोल पंप के पास चालक ने की जबरन वसूली -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य सेमिनार में छात्राओं एवं अभिभावकों से सीधा संवाद,स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ देवजी पाटिल ने पोषण एवं जनस्वास्थ्य पर दिया मार्गदर्शन,स्वास्थ्य सेमिनार में जनप्रतिनिधियों,सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल -
11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले में पुलिस की कार्रवाई, विजय भैरवानी से पूछताछ की चर्चा, जबलपुर में विशेष पुलिस टीम ने पकड़ा -
त्योहारों को लेकर कटनी पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने का संदेश -
11वें आयुर्वेद दिवस पर कटनी में कल लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मुफ्त जांच और दवाइयों का मिलेगा लाभ -
त्योहारों से पहले कटनी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 334 आदतन एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच, हॉटस्पॉट व संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी -
23 सितंबर को ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे किराना व्यापारी प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों से एकजुटता की अपील -
मेरे सपनों का भारत’ पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा -
पर्युषण पर्व : उत्तम तप का अर्थ इच्छाओं पर संयम और आत्मशुद्धि पर्युषण पर्व पर उत्तम तप की महिमा -
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों को किया प्रेरित,महाविद्यालयों में पोस्टर विमोचन के साथ आयोजित हो रहे संवाद कार्यक्रम -
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कान, नाक और गला संबंधी समस्याओं की जांच, जरूरतमंद बच्चों को श्रवण यंत्र की सलाह
