जबलपुर नगर संवाददाता। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर भोपाल व कोटा में लगातार मजदूर संघ के पदाधिकारी व उसके सक्रिय कार्यकर्ता संघ की रीति.नीति के विरोध में उसका साथ छोड़कर वेस्ट.सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन में शामिल हो रहे हैं विगत 22 जनवरी को भी उसके कुछ पदाधिकारियों ने कई ट्रेकमैन व अन्य साथियों के साथ भोपाल में यूनियन में शामिल हुए इसे मजदूर संघ के लिए मान्यता चुनाव के पहले काफी बड़ा झटका माना जा रहा है बताया जाता है कि मजदूर संघ को भोपाल मंडल में उसके प्रमुख कार्यकर्ता व समाज कल्याण केंद्र के चुनाव में सर्वाधिक मतों से विजयी होने वाले कार्यकारिणी सदस्य निशार आबदी अतुल खरे डिप्टी एसएस के साथ बड़ी संख्या में ट्रेकमैन साथियों ने दिया है जिन्होंने मजदूर संघ पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देकर एम्पलाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर निशार आब्दी ने मजदूर संघ पर लोकतंत्र का गला घोंटने का भी आरोप लगाया और कहा कि संघ में अब लोकतंत्र की बजाय परिवारवाद का बोलबाला हो गया है इस दौरान डबलूसीआरईयू के भोपाल मंडल सचिव फिलिप ओमन व मंडल अध्यक्ष टीके गौतम सहित बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ंरेलकर्मियों के 33 साल तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त पास
जबलपुर नगर संवाददाता। रेलवे के 13 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों व उनके बच्चों.बच्चियों के लिए खुशखबरी है कि रेलवे ने निर्णय लिया है कि अब 33 साल तक के बच्चों को मुफ्त पास की सुविधा दी जायेगी इस संबंध में आदेश सभी रेल जोनों व मंडल रेल प्रबंधकों को भेज दिया गया है और इस पर तत्काल अमल करने को कहा गया है इस संबंध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि यूनियन एआईआरएफ के माध्यम से लगातार रेलवे बोर्ड के समक्ष पीएनएम व अन्य माध्यमों से दबाव बनाती रही है कि रेल कर्मचारियों के आश्रित बच्चों को मुफ्त पास की सुविधा जो अभी तक 21 साल थी उसे बढ़ाकर 33 साल किया जाये इस पर आखिरकार रेलवे बोर्ड ने निर्णय ले लिया है।सभी रेल जोनों मंडलों को आदेश जारी-इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने देश के सभी 62 रेल डिवीजन के डीआरएम को निर्देश भेजे हैं रेलवे ने 22 साल बाद इस नियम में बदलाव किया है जिससे रेल कर्मियों के बेटे फूले नहीं समा रहे हैं दरअसल बेटों को नौकरी के इंटरव्यू या लिखित परीक्षा का समय आता थाए तब तक वे रेलवे पास के दायरे से बाहर हो जाते थे हर बार परीक्षा देने के लिए शहर से बाहर जाने के लिए खर्चा देना रेलकर्मी को भी अखरता था जबकि रेलकर्मियों की बेटियों को शादी न होने या माता.पिता पर निर्भर होने तक यह सुविधा है नए नियमों में रेलवे पास नियम 1986 और 1993 के बदलाव का उल्लेख किया है। जिसमें रेलकर्मी नौकरी में हो या सेवानिवृत्त आश्रित बेटों को सुविधा 33 साल की आयु तक मिलती रहेगी रेलवे बोर्ड ने इस पर तत्काल प्रभाव से अमल करने का आदेश सभी मंडलों के डीआरएम को दिया है रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का पमरे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव नवीन लिटोरिया मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला सुशांत नील शुक्ला नीरज श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव आदि ने हर्ष जताते हुए इसे यूनियन की जीत बताया है।
पीएनएम मीटिंग में मिली अनेंको सौगात
जबलपुर नगर संवाददाता। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ डब्ल्यूसीआरएमएस ने बुधवार को जबलपुर डिवीजन के डीआरएम डॉ.मनोज सिंह के साथ हुई पीएनएम मीटिंग में रेल कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पुरजोर तरीके से उठाए। मजदूर संघ के पदाधिकारियों के तर्क व उनके द्वारा प्वाइंट टू प्वाइंट सामने लाई गई जानकारी के बाद डीआरएम ने कई मुद्दों पर अपनी सहमति जताते हुए अनेकों सौगातों पर मंजूरी की मुहर लगा दी। सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह रहा कि जबलपुर डिवीजन में सभी कैडरों के कर्मचारियों की वेकेंसी जल्द भरी जाएंगी। इसके लिए कैलेण्डर भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पीएनएम मीटिंग में लिए गए फैसले में गुड्स गार्ड डीक्यू के रिक्त 100 पद गुड्स गार्ड एलडीसीई के रिक्त 25 पद टेक्निशियन.3 फिटर के 15 रिक्त पद जेई.पी.वे डीक्यू के रिक्त 16 पद टेक्निशियन.3 इंजिन के रिकत 23 पद टेक्निशियन.3;टी एण्ड सी के रिक्त 61 पदए टीसी डीक्यू के रिक्त 35 पद बुकिंग क्लर्क डीक्यू के रिक्त 22 पद सहित लगभग दो दर्जन अन्य केटेगिरी के रिक्त पदों को भरने के लिए कैलेण्डर जारी किया गया है। मजदूर संघ द्वारा इसे कर्मचारीहित का बड़ा फैसला बताया जा रहा है। पीएनएम मीटिंग में कर्मचारीहित के अन्य कई फैसले भी लिए गए। मीटिंग में मजदूर संघ के डिवीजनल अध्यक्ष एसएन शुक्ला डिवीजनल सेक्रेट्री डीपी अग्रवाल कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री एसके वर्मा जोनल कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी सविता त्रिपाठी एमडी शमशाद संतोष यादव अशोक पाठक समीर मिश्रा मुकेश मिश्रा अफसर हुसैन केके साहू संतोष त्रिवेणी मानिकचंद जायसवाल रामजी कुमार आदि उपस्थित रहे।
…………………………………………………………