Site icon Yashbharat.com

रेप का बदला रेप से ! पति के बदले का शिकार हुई अबला

women

जबलपुर। गोहलपुर थानांतर्गत नर्मदा नगर के रहने वाली एक महिला के पति अमित शर्मा के एक दूसरी महिला से संबंध थे और वह महिला अमित पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी।

लेकिन जब अमित ने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया था, जिसके चलते अमित शर्मा जेल में बंद था। इसी बीच 26 जुलाई 18 को गुड्डू बाबा नामक एक युवक का अमित की पत्नी के पास फोन आया और उसने कहा कि तुम मुझसे आकर मिलो, मैं बताऊंगा कि तुम्हारे पति जेल से कैसे छूट सकते हैं। पहले तो महिला आनाकानी करती रही लेकिन बाद में गुड्डू ने उसे फिर फोन किया और रद्दी चौकी बुलाया।

महिला रद्दी चौकी पहुंची जहां गुड्डू बाबा पहले से ही मौजूद था। उसने कहा कि आओ अपन समीप ही मेरे दोस्त राशिद का घर है उसके घर में बैठकर बात करते हैं। महिला गुड्डू के साथ राशिद के घर चली गई। जहां इन लोगों ने महिला को चाय पीने के लिए दी जिसमें कोई नशीली चीज मिला दी थी। चाय पीते ही महिला अर्द्घबेहाशी की हालत में आ गई जिसके बाद गुड्डू बाबा और राशिद दोनों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुराचार किया।

महिला की बेहोशी टूटने पर वह राशिद के घर में आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। जब उसे समझ में आया कि उसके साथ क्या हुआ है। महिला ने दहशत के चलते इस बात की चर्चा किसी से नहीं की। 9 अगस्त को जब महिला का पति जेल से छूटकर आया तो महिला ने उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और थाने जाकर पुलिस में गुड्डू बाबा और राशिद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 बी के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था।

Exit mobile version