Site icon Yashbharat.com

‘राहुल को स्टेट और स्टेजक्राफ्ट में फर्क नहीं पता’-शिवराज

MP CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्टेटक्राफ्ट और स्टेजक्राफ्ट का अंतर ही पता नहीं है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर पर भी तंज कसा।

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलते और आंखें मारने वाली तस्वीर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम लिए बिना लिखा है कि, ‘संसद को फिल्म का सेट समझने की और अपने वक्तव्य को किसी फिल्म की स्क्रिप्ट समझने की गलती करने वाले को आप क्या कहोगे?’

वहीं, शिवराज ने अपने एक और अन्य ट्वीट में लिखा कि, ‘देश में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्टेटक्राफ्ट और स्टेजक्राफ्ट में जरा-सा भी फर्क पता न होना देश के लिए हानिकारक हो सकता है’।

Exit mobile version