Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की टीम पहुंची वेटनरी विश्वविद्यालय

spg
जबलपुर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 15 अक्टूबर को नगर आगमन हो रहा है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का दौर जारी है सुरक्षात्मक माहौल को देखते हुए एसपीजी की टीम वेटनरी पहुंची जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर वेटरनरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया
क्योंकि ज्ञात हो वेटरनरी विश्वविद्यालय में अमित शाह जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे!
निरीक्षण के दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति,तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, एमआईसी मेंबर कमलेश अग्रवाल + खान रविंद्र तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
पालक संयोजक संभाग के चुनिंदा कार्यकर्ता आमंत्रित
सूत्रों के अनुसार पालक संयोजक संभाग की चुनिंदा कार्यकर्ता ही कार्यक्रम में आमंत्रित किए जा रहे हैं जिसके चलते कुछ कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल व्याप्त है वार्ड के प्रमुख रूप से कार्यकर्ता पर संगठन द्वारा फोकस किया जा रहा है जिसके चलते आम कार्यकर्ताओं में तनातनी का माहौल चल रहा है
सुरक्षा में ना हो चूक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान बलून फटने के वर्क एक बड़ी दुर्घटना होने से बची थी , जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे जिसके चलते हैं इस बार देखना रोचक होगा अमित शाह की सुरक्षा में स्तर पर पुलिस प्रशासन कैसे खरे उतरता है
Exit mobile version