Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्राचार्य नहीं, शिक्षक खुद करेंगे ऑनलाइन आवेदन

inner banner college

जबलपुर। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने के लिए शिक्षकों का चयन करने अब स्कूल प्राचार्यों की मनमर्जी नहीं चलेगी। शिक्षक अब खुद मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पुरस्कार का दावा कर सकेंगे।

राष्ट्रपति पुरस्कार चयन में बरती जा रही लापरवाही और पक्षपातपूर्ण शिक्षकों की चयन की प्रक्रिया में मानव संसाधन विभाग ने बदलाव कर दिया है। शिक्षक पुरस्कार के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि स्कूल प्राचार्य और शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते जिले के किसी भी शिक्षक को पिछले 3 साल से राष्ट्रपति पुरस्कार नहीं मिल पाया है।

अब ऐसे होगा शिक्षकों का चयन –

पहले ऐसे होती थी लापरवाही –

7 साल में सिर्फ 4 को मिला पुरस्कार –

वर्ष – पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षक –

-2009-10 – रविन्द्र गुप्ता, अनिल भूषण द्विवेदी, अब्दुल सत्तार

-2013-14 – डॉ.बीएल मिश्रा

-2015-16 – जिले से कोई नहीं

पुरस्कार के फायदे –

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। अब शिक्षक पुरस्कार के लिए खुद मानव संसाधन विकास विभाग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था से शिक्षक चयन में पक्षपात नहीं होगा।

-डॉ.कामायनी कश्यप, प्रभारी संयुक्त संचालक, संभागीय लोकशिक्षण

Exit mobile version