राजभवन से निकलकर बोले सीएम कमलनाथ- जो काम स्पीकर है वो स्पीकर करेंगे

13 03 2020 kamalnath lalji tondon 5412332 111052654 e1584081028864

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकलते मीडिया से चर्चा में कहा कि विधानसभा की कार्रवाई संचालित करने का कार्य स्पीकर का है। जो काम स्पीकर का है वो स्पीकर करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने फोन करके बुलाया था। आज होने वाले विधानसभा सत्र के बारे में आवश्यक चर्चा करने। फ्लोरटेस्ट के सवाल पर एक बार फिर उन्होंने कहा कि विधायकों को बंधक रख कर फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की जा सकती। श्री नाथ ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें फ्लोरटेस्ट के लिए पत्र दिया। विधानसभा की कार्रवाई का पूरा अधिकार विधानसभा अध्य्क्ष के पास हैं लिहाजा उन्हें राज्यपाल के पत्र के बारे में बता दिया गया। अब इस पर निर्णय स्पीकर को लेना है।

सरकार के अल्पमत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि वह तो राज्यपाल से लिखित तौर पर राज्यपाल से फ्लोरटेस्ट की मांग की थी लेकिन विधायको को बंधक बना कर नहीं।

कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में संवैधानिक संकट बढ़ता जा रहा है फिलहाल गेंद स्पीकर के पाले में दिख रही है।

इसे भी पढ़ें-  शाही भारत दौरा: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज पहुंचेंगे भारत, मुंबई में 'अर्थशॉट प्राइज' में होंगे शामिल; पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात