जबलपुर। जिले के समीपी बलेखेड़ा थाना के अंर्तगत एक गंाव से 16 वर्षीय का टपरिया से उस समय अपहरण हो गया जब उसके पिता मां को उपचार कराने के लिये लेक र गये थे और नाबालिग अपने दादा के साथ अकेली थी सुबह जब उसके नाना की नींद खुली तो नाबलिग मौके पर नहीं मिली।
इस संबंध में पुलिस लने बताया कि समीपी ग्राम गुबरा खुर्द निवासी एक नाबलिग अपने माता पिता व दादा के साथ बिहारीपुरा गांव मेंं एक किसाान के यहां टपरिया बना कर रहते थे और किसान के यहां सिचाई का काम करते थे।
विगत 10 अप्रेल को नाबालिग की मां की तबियत खराब हो जाने उसके पिता उपचार कराने के लिये गये थे रात को वह अपने दादा के साथ खेत मे ंबनी टपरिया मेंं रूक गई थी जब सुबह उसके दादा की नींद खुली तो मौके पर वह नहीं मिली दादा के पहले सोचा कि कहीं गई होगी
किन्तु जब वह काफी देर के बाद भी वापिस अपने घर नहीं आई तो उसके दादा को इस बात की चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू करते हुये मां बाप को इसकी सूचना दी गई जब नाबलिग का कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा तो उन्हौंने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारानाबालिग की तलाश की जारी है।














Leave a Reply